
भागलपुर। शहर के कटहलबाड़ी, खंजरपुर की रहने वाली प्रतिभाशाली युवा अंशिका कुमारी ने पायलट के रूप में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शनिवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएम ने कहा कि अंशिका की सफलता जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अंशिका ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से साबित किया है कि सपनों को पूरा करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है। उनकी उपलब्धि से जिले की अन्य बेटियों को भी शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को उड़ान देने की प्रेरणा मिलेगी।
Share Now ➤





