
भागलपुर। बिहार में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार, 28 अक्टूबर को भागलपुर समेत 13 जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पटना, नालंदा, गया, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर प्रभावित जिलों में शामिल हैं।
वहीं, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। किसानों को पकी फसलों की कटाई कर सुरक्षित रखने और खुले में रखी फसलों को ढंकने की सलाह दी गई है।
सावधानी: वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।







