बारिश के बाद स्मार्ट सिटी का लोहा पट्टी कीचड़मय

भागलपुर: जिले में गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से शहर की सूरत बिगड़ने लगी है और कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 25 सितंबर को भी बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के 24 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, कैमूर (भभुआ), गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है।
बीते 24 घंटों में खगड़िया और कटिहार के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। खगड़िया में सर्वाधिक 74 मिमी, कुरसेला में 67.8 मिमी और कटोरिया में 63.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए भागलपुर समेत आसपास के जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Syed inam uddin

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *