
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के पूर्व कुलपति प्रो. रामाश्रय प्रसाद यादव के निधन पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनन्द आजाद ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। उनके निधन से उच्च शिक्षा जगत ने एक अनुभवी शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक और महान व्यक्तित्व को खो दिया है।
डॉ. आजाद ने कहा कि विश्वविद्यालय के चहुंमुखी विकास और शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार में प्रो. यादव का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस मौके पर टीएमबीयू छात्र राजद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. शशि कुमार यादव, डॉ. जितेन्द्र कुमार, छात्र राजद अध्यक्ष लालू यादव सहित संजय यादव, सुनील यादव, मो. शाहीन रजा, मो. सुफयान खान, राजा राधिकारमन और चन्दन यादव ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।








