तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते जेड हसन

भागलपुर: हबीबपुर थाना के समीप स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान कार्यालय में बुधवार को भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी रहे शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए जेड हसन ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद पूरे देश के लिए आदर्श हैं। उनका व्यक्तित्व और योगदान हिंदू-मुस्लिम की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता, शिक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारों के स्तर पर महापुरुषों के सम्मान की अनदेखी की जा रही है, जो चिंता का विषय है।
जेड हसन ने कहा कि बिहार के अल्पसंख्यक छात्रावासों में मौलाना आजाद की जयंती मनाने के लिए पहले राज्य सरकार की ओर से 11 हजार रुपये आवंटित किए जाते थे, लेकिन वर्ष 2024 से यह राशि बंद कर दी गई है। उन्होंने सरकार से आवंटन दोबारा शुरू करने की मांग की। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों से मौलाना आजाद की तस्वीर हटाए जाने के मामलों की समीक्षा कर वहां पुनः तस्वीर लगाने की मांग उठाई। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की भी मांग की।

कार्यक्रम में उपस्थित राजद नेता एवं कार्यकर्ता

वहीं, राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मौलाना आजाद ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती और उनके विचारों को आगे भी सम्मानपूर्वक मनाया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में सबौर प्रखंड अध्यक्ष सुमंत यादव, सरवर इमाम, मो. उस्मान, मो. अबूबकर, मो. हिमायूं, मो. इरशाद फतेहपुरी, हाजी आफताब वारसी, नियाज जफर, मो. मुन्तकिम अंसारी, मो. नसर आलम, पिंटू यादव, अमित आर्यन, मुशर्रफ आलम, ई. अब्दुर रहमान, हारीश फरीद खान, मो. उमर समेत सैकड़ों राजद कार्यकर्ता, नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *