उपहार वितरित करते उमर चांद व आज़म

भागलपुर के मायागंज में दीपावली के अवसर पर दर्श एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से वार्ड के सफाई कर्मियों के बीच मिठाइयां और उपहार वितरित किए गए। इस पहल के जरिए समाज के उन कर्मयोगियों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया गया, जो दिन-रात मेहनत कर हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखते हैं।
कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड 27 के पूर्व पार्षद एवं ट्रस्ट के सलाहकार मोहम्मद उमर चांद ने किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। मौके पर ट्रस्ट के मो. आजम सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

कर्मयोगियों के प्रति सम्मान

इस पहल ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया कि त्योहारों की खुशियां तभी पूरी होती हैं, जब उसमें हर वर्ग की भागीदारी और सम्मान शामिल हो। सफाई कर्मियों का सम्मान ही स्वच्छ समाज के प्रति सच्ची कृतज्ञता है।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *