सोनिया गांधी की आत्मकथा

भागलपुर। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा (मेमॉयर) ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को प्रकाशित हुई है। करीब छह दशकों के जीवन अनुभवों को समेटे इस पुस्तक की एक प्रति आज भागलपुर में भी पहुंची। पुस्तक में सोनिया गांधी ने इटली से भारत तक के अपने सफर, प्रेम, परिवार, त्याग, राजनीतिक संघर्ष, व्यक्तिगत त्रासदियों और भारतीय समाज से अपने जुड़ाव को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया है।

पुस्तक के साथ सैयद जीजाह हुसैन

हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को सामने रखा है। इसकी कहानी 1965 में इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात और प्रेम से शुरू होती है। इसके बाद गांधी परिवार में उनका प्रवेश, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ रिश्ता, भारतीय संस्कृति को अपनाना और परिवार के बीच खुद को ढालने के अनुभव शामिल हैं।पुस्तक में संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मृत्यु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या जैसी पारिवारिक त्रासदियों के बीच उनकी हिम्मत, राहुल और प्रियंका गांधी की परवरिश तथा राजनीति में उनकी अप्रत्याशित एंट्री का भी जिक्र है। भारतीय राजनीति, सत्ता और अपने राजनीतिक फैसलों पर भी उन्होंने विचार साझा किए हैं।

कांग्रेस नेता मुजफ्फर अहमद को भेंट की गई पुस्तक

इधर कांग्रेस विचारधारा से जुड़े भागलपुर असानंदपुर के रहने वाले सैयद जीजाह हुसैन ने इस पुस्तक को अनुकरणीय बताते हुए इसकी एक प्रति आज रामसर निवासी कांग्रेस नेता मुजफ्फर अहमद को भेंट की।
उनके मुताबिक, यह महज राजनीतिक घटनाक्रम का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, बिछड़ने के दर्द और अपनेपन की तलाश में एक ऐसी महिला की जीवनगाथा है, जिसने इटली से आकर भारत को अपना घर बनाया और यहीं की होकर रह गई।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *