मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता

भागलपुर। बिहार सरकार के मंत्री एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन सोमवार को अचानक भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

जिला प्रधान महासचिव के आवास पर गुफ्तगू

तातारपुर में हम पार्टी के जिला प्रधान महासचिव शहबाज मंसूर उर्फ बबलू ने मंत्री संतोष सुमन को बुके और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद मंत्री ने बबलू के आवास पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

जिला प्रधान महासचिव शहबाज मंसूर उर्फ बबलू ने बताया कि मंत्री का यह दौरा अचानक निर्धारित हुआ था। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक रजक, डॉ. इम्तियाजुर रहमान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  मंत्री के साथ जिला प्रधान महासचिव शहबाज मंसूर

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *