बिहार युवा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता

भागलपुर। युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा, भागलपुर के जिला कार्यालय बायपास रोड में गुरुवार को ‘सशक्त संकल्प–युवा विकल्प’ के तहत ‘बिहार युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमन कुमार प्रसून ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, आकांक्षाओं और सुझावों को समझना तथा बिहार के विकास में उनकी भूमिका पर चर्चा करना था।
कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने कहा कि बिहार की युवा शक्ति प्रदेश की बड़ी ताकत है। युवाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देकर उन्हें अवसर और अपनी बात रखने का मंच उपलब्ध कराना जरूरी है।
मौके पर प्रतीक कुशवाहा, ई. चंदन, अभिषेक, अमित सिंह कुशवाहा, राजेश कुमार राजा, संजीव कुशवाहा, सुभाष मंडल समेत दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *