फोटो NAB: गड्ढे में गिरे ट्रैक्टर को जेसीबी से उठाया गया

भागलपुर जिले में अवैध खनन और बिना वैध चालान खनिज परिवहन के खिलाफ बुधवार की अहले सुबह खनन विभाग की कार्रवाई से हबीबपुर चौक के आसपास हड़कंप मच गया। जिला खनन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने हबीबपुर चौक के समीप छापेमारी कर अवैध बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
टीम को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। इसी दौरान अमरपुर मुख्य सड़क के किनारे भागने के क्रम में बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खनन विभाग और पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से गड्ढे में फंसे ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया और जब्त कर हबीबपुर थाना ले गई।
बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर हबीबपुर चौक पर खनन विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 22 सितंबर को भी टीम ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए थे।
लगातार हो रही कार्रवाई के बाद इलाके में कथित अवैध बालू कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास लंबे समय से बालू कारोबार की गतिविधियां संचालित होने की चर्चा रही है। हालांकि स्थानीय पुलिस या किसी जनप्रतिनिधि की कथित संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खनन विभाग जब्त वाहनों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया में जुटा है।

सड़क किनारे गिरा बालू लदा ट्रैक्टर

Syed Inam Uddin

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *