
भागलपुर। मां की यादों को संजोने का सबसे खूबसूरत तरीका है, उनके नाम पर जरूरतमंदों की सेवा करना। सिल्क सिटी भागलपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वाजिद हुसैन इसी भावना के साथ पिछले करीब ढाई वर्षों से अपनी दिवंगत मां की स्मृति में ‘आसमा मेमोरियल’ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रहे हैं। उनकी यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए बड़ी राहत बन रही है।
भीखनपुर गुमटी नंबर-3 स्थित हेल्थ हब नर्सिंग होम में प्रत्येक शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगाया जाता है। यहां हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वाजिद हुसैन और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सनोबर सुल्ताना मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देते हैं।
डॉ. वाजिद हुसैन MBBS, MD मेडिसिन के साथ कार्डियोलॉजी में फेलोशिप प्राप्त विशेषज्ञ हैं। उन्हें हृदय, छाती, नस, मधुमेह, पेट और गठिया संबंधी बीमारियों के उपचार का अनुभव है। वहीं, डॉ. सनोबर सुल्ताना MBBS, MD हैं और महिलाओं को स्त्री एवं प्रसूति संबंधी समस्याओं पर परामर्श देती हैं।
शिविर में पहले आने वाले 50 मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाओं के सैंपल दिए जाते हैं। TMT, होल्टर, EEG, ECHO और ब्लड टेस्ट पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। ECG और RBS जांच भी निःशुल्क उपलब्ध है।

News Ang Bihar से विशेष बातचीत में डॉ. वाजिद हुसैन ने बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उनकी यह पहल संदेश देती है कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम भी है। मां की स्मृति में शुरू हुई यह सेवा जरूरतमंदों के जीवन में राहत और उम्मीद की रोशनी जगा रही है।
Share Now ➤





