श्रद्धांजलि अर्पित करते SSP

भागलपुर में बुधवार को पुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र स्थित पुलिस स्मरण स्तंभ पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र विवेक कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और आम नागरिकों की जान-माल की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया।
भागलपुर पुलिस ने शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि शहीद जवानों का त्याग और समर्पण पुलिस बल के सभी कर्मियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *