मो. तौसीफ क्याम, सहायक निदेशक (नियोजन )

भागलपुर जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजनालय, भागलपुर की ओर से आगामी 20 नवंबर को जिला स्कूल परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारी शुरू हो गई है। जिला स्कूल परिसर में आयोजन को लेकर पंडाल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।
इस रोजगार मेले में बिहार सहित अन्य राज्यों की लगभग 30 प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां एवं नियोजक संस्थान हिस्सा लेंगे। इन कंपनियों के माध्यम से योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल एवं क्षमता के अनुरूप रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
मेले में युवाओं को विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रिक्तियों, नौकरी की संभावनाओं और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें बेहतर करियर के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
सहायक निदेशक नियोजन मोहम्मद तौसीफ क्याम ने बताया कि यह बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का बेहतर अवसर है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक इच्छुक युवाओं से मेले में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *