IIIT भागलपुर के निदेशक के साथ प्रिंसिपल डॉ. संजय झा

सबौर कॉलेज के शैक्षणिक विकास और संस्थागत उन्नयन को लेकर प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा और शिक्षक सह जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मयंक वत्स ने IIIT भागलपुर के निदेशक डॉ. मधुसूदन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग, तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास और विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों पर चर्चा हुई।
प्रधानाचार्य ने सबौर कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के हित में चल रही पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा, डिजिटल ज्ञान और कौशल विकास के क्षेत्र में IIIT भागलपुर का सहयोग विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
IIIT भागलपुर के निदेशक डॉ. मधुसूदन सिंह ने कॉलेज की पहल की सराहना करते हुए हरसंभव शैक्षणिक सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए जल्द समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने पर सहमति बनी।
एमओयू के तहत प्रशिक्षण, कार्यशाला, व्याख्यान, सेमिनार, कौशल विकास और संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस पहल से विद्यार्थियों और शिक्षकों को तकनीकी एवं आधुनिक शिक्षा के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *