भागलपुर में जन सुराज का विस्तार

भागलपुर। जन सुराज पार्टी ने भागलपुर नगर इकाई का विस्तार करते हुए संगठन में 27 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन विस्तार के तहत पवन कुमार को नगर अध्यक्ष, मो. तलाक हुसैन को महासचिव, रिंकू वर्मा को युवा अध्यक्ष और श्वेता झा को महिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक झा और नीलिमा झा को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुशील सिंह, जिला युवा अध्यक्ष, जिला महामंत्री मोहम्मद साबिर और क्षेत्रीय युवा प्रभारी सरदार हर्षप्रीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सचिन अभिषेक को प्रवक्ता, पीयूष साह को अति पिछड़ा वर्ग, प्रशांत कुमार को पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष, यश शर्मा को व्यवसाय प्रकोष्ठ, अरमान खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, मधुकर पांडेय को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ और राजेश झा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा छह उपाध्यक्ष और छह सचिव भी नियुक्त किए गए।
जिला महामंत्री मोहम्मद साबिर ने कहा कि प्रशांत किशोर का लक्ष्य बिहार को विकसित बनाकर देश के 10 अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। इसी उद्देश्य से संगठन विस्तार की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि अगले महीने प्रशांत किशोर भागलपुर आएंगे, जिसके बाद सभी चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठन के वरिष्ठ नेता

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि जन सुराज महज राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने भागलपुर की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बावजूद शहर में विकास धरातल पर नजर नहीं आता। भाजपा विधायक और जदयू सांसद होने के बावजूद विकास कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी काम कम और हवा-हवाई बातें ज्यादा हो रही हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *