
भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बूढ़ानाथ गंगा घाट पर उपकार क्लब की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। क्लब के सदस्यों ने दिन-रात मेहनत कर घाट की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और आकर्षक सजावट की, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर क्लब की ओर से खिचड़ी महाभोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के पूर्व डीजीपी संजीव मारिक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन अहमद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्षद संजय सिन्हा, पार्षद कुमकुम देवी, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, मास्टर सलाउद्दीन, नंदलाल यादव, पंडित देवकांत झा, डॉ. पवन डब्लू. सिंह और पूनम सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मुकेश यादव ने की।
क्लब की ओर से छठ व्रतियों के बीच दही, पेड़ा, शरबत, अगरबत्ती, माचिस और दूध की व्यवस्था की गई। घाट की व्यवस्था एवं सजावट में कोषाध्यक्ष बबलू गुप्ता, मनोज मंडल, पूर्णानंद मिश्रा, बिट्टू यादव, सनी दास, कोमल कुमार, लालू दास, मोहित यादव, शेखर दास, दीपक घोष, मनीष कुमार, डब्बू, रितेश कुमार और नंदन मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।








