डीपीएम को ले जाती विजिलेंस की टीम

News Ang Bihar: भागलपुर। शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों के बीच शनिवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। कचहरी परिसर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के निचले तल पर संचालित मध्याह्न भोजन (MDM) शाखा में छापेमारी कर टीम ने डीपीएम मनोज कुमार को 1 लाख 10 हजार रुपये के साथ पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, पांच सदस्यीय निगरानी टीम अचानक मनोज कुमार के केबिन में पहुंची, जहां से 1.10 लाख रुपये बरामद किए गए। कार्रवाई के बाद टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई।
इस मामले में खास बात यह है कि प्रखंड बीआरपी रजनीश कुमार ही निगरानी विभाग के परिवादी यानी शिकायतकर्ता थे। उनकी शिकायत का सत्यापन करने के बाद निगरानी टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर वित्तीय मामलों में कथित अनियमितता को लेकर रजनीश कुमार के मानदेय से हर महीने कटौती करने का आदेश दिया गया था। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया था।
भागलपुर शिक्षा विभाग में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने विभागीय कार्यप्रणाली और वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की विस्तृत जानकारी निगरानी विभाग के डीएसपी रामविलास सिंह ने दी।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *