उर्दू भाषा और साहित्य में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। भागलपुर के रेकाबगंज स्थित मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल से संचालित जामिया उर्दू अलीगढ़ के इनफॉर्मेशन एंड गाइडेंस सेंटर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
जगलाल हाई स्कूल एवं बिहार बोर्ड कार्यालय के ठीक सामने स्थित इस सेंटर का संचालन वर्ष 2024 से किया जा रहा है। यहां उर्दू शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
सेंटर के संचालक ई. राशिद एकबाल ने बताया कि जामिया उर्दू अलीगढ़ की स्थापना वर्ष 1939 में हुई थी। संस्थान के माध्यम से अब तक लाखों विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहतर अवसर है।

यहां उर्दू शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों के साथ डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन तथा सर्टिफिकेट इन उर्दू लैंग्वेज की पढ़ाई का भी अवसर है। इच्छुक छात्र-छात्राएं सेंटर पर पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और पात्रता संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *