
भागलपुर में ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को बाईपास थाना क्षेत्र के पिस्ता पासी टोला में छापेमारी कर करीब 500 लीटर अर्धनिर्मित अवैध देसी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष विकास कुमार को इलाके में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान गड्ढेनुमा नाले से शराब बरामद हुई।
कार्रवाई में एसआई रामदयाल यादव, एएसआई लक्ष्मी कुमारी समेत थाना के पुलिस जवान शामिल रहे। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान के तहत लगातार छापेमारी जारी रहेगी।






