न्यूज़ अंग बिहार: राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर की ओर से हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते जिलाध्यक्ष

इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने राजद नेता महोम्मद नूर हसन फरीदी के बरहपुरा स्थित आवास पर पार्टी का झंडा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का सपना है कि दलित, पिछड़ा, शोषित वर्गों के लोगों को अपना अधिकार मिले।

उन्होंने दलित-पिछड़े व शोषित को जगाने का काम किया। इस मौके पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ई. दिवाकर कुशवाहा, राजद नेता महोम्मद नूर हसन फरीदी, पीयूष यादव, जिला मिडिया प्रभारी मंजीत ठाकुर उपस्थित थे।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *