न्यूज़ अंग बिहार : बढ़ती ठंड के सितम को देखते हुए भागलपुर मौलाना चौक से संचालित एजाज -ए- सैयदना फाउंडेशन की ओर से विभिन्न स्थानों पर गज़रूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।

कंबल वितरण करते संस्था के सदस्य

इसी कड़ी में सोमवार को भागलपुर के वार्ड नंबर 7 स्थित दाऊदचक में दर्जनों जरूरतमंदों के बीच एजाज -ए- सैयदना फाउंडेशन के फाउंडर एंड सेक्रेट्री हजरत सैयद शाह अहमद अता हुसाम कादरी की सरपरस्ती में असहाय लोगों के बीच कंबल तकसीम किया गया।

इस दौरान हुसैनाबाद जमा मस्जिद के इमाम मौलाना तारिक जमील मिस्बाही ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बिहार के विभिन्न जिलों में संस्था की ओर से शिविर लगाकर असहाय, गरीब, दिव्यांग, विधवा एवं लाचार लोगों की सेवा की जाती रही है।

मौके पर मौलाना हफीजुर रहमान अमज़दी, कासिफ आलम, अब्दुल रसीद, इमरान, सहीद, सोनी, सकीर समेत कई लोग मौजूद रहे।

वहीं कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

Syed inam uddin

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *