उत्पाद विभाग की कार्रवाई

उत्पाद विभाग की कार्रवाई

Bhagalpur News : भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित टुट्टा पुल के समीप मंगलवार को उत्पाद विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। उत्पाद निरीक्षक गौतम कुमार के नेतृत्व में टीम ने दोपहिया, चारपहिया और अन्य छोटे-बड़े वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान बाइक की डिक्की से लेकर पिकअप वैन तक की जांच की गई।

जांच का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब की तस्करी और परिवहन पर रोक लगाना था।उत्पाद निरीक्षक गौतम कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Syed Inam Uddin

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *