प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते सिटी डीएसपी

भागलपुर के आदमपुर स्थित तपस्वी हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर साइबर ठगी का कथित खेल चल रहा था। सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस ने साइबर हॉटस्पॉट पर छापेमारी कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण कागजात और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले का खुलासा सिटी डीएसपी-1 हेमंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल संचालक ने पांचवीं मंजिल किराये पर देने से पहले पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस अब बरामद मोबाइल और दस्तावेजों की जांच कर साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। डीएसपी ने मकान मालिकों से किरायेदार रखने से पहले अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *