प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते सिटी एसपी अतुलेश झा

भागलपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 209 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर अलीगंज निवासी अभिषेक आनंद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि उल्टा पुल स्थित जामा मस्जिद के समीप मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर भाग रहे आरोपियों में से अभिषेक आनंद को खदेड़कर गिरफ्तार किया गया। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।
मामले की विस्तृत जानकारी सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष रविशंकर चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *