देर रात निरीक्षण करते एसएसपी प्रमोद कुमार यादव

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने रविवार देर रात शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण थाना क्षेत्रों तक पुलिस की रात्रिकालीन ड्यूटी व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रात्रि संतरी ड्यूटी, ओडी पदाधिकारी, वाहन गश्ती और Dial-112 की सक्रियता की जांच की गई।
SSP ने कजरैली, सजौर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिस की सतर्कता और आपात स्थिति में रिस्पॉन्स का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सजौर थाना के ओडी पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिस पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
वहीं, ड्यूटी के दौरान सजग और सक्रिय पाए गए कजरैली, बायपास, जीरोमाइल और तिलकामांझी थाना के संतरी कर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। SSP ने सभी थाना प्रभारियों को रात में विशेष सतर्कता बरतने और आपात सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *