प्रदर्शन करते राजद कार्यकर्ता

बांका के धोरैया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के सामने बुधवार को INDIA गठबंधन के घटक दलों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में भाकपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार, धोरैया विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी त्रिभुवन प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गिरीश पासवान और पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने माला हाट से धोरैया बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय तक मार्च निकाला और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पूर्व एमएलसी संजय कुमार ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर भाजपा को लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहा है। कार्यक्रम में आलमगीर अंसारी, मजहर हुसैन, मुर्शीद आलम, रंजन शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *