दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हेलाल उद्दीन

भागलपुर: राष्ट्रीय मंच पर भागलपुर का मान बढ़ा है। बरईचक चौक स्थित माय छोटा स्कूल भागलपुर-02 के सहायक निदेशक मोहम्मद हेलाल उद्दीन ने अपनी उपलब्धि से जिले को गौरवान्वित किया है। उन्हें विद्यालय विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विद्यालय विकास पुरस्कार एवं प्रदर्शनी 2026 में बिहार में तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया।
दिल्ली के रोहिणी स्थित क्राउन प्लाजा होटल में आयोजित समारोह में देशभर की माय छोटा स्कूल की लगभग दो हजार शाखाओं के निदेशक और प्रधानाचार्य शामिल हुए। इस दौरान हेलाल उद्दीन को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। हेलाल उद्दीन ने सम्मान का पूरा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
बता दें कि माय छोटा स्कूल देश में तेजी से विस्तार कर रहा पूर्व-प्राथमिक विद्यालयों का नेटवर्क है। इस उपलब्धि से भागलपुर के शैक्षणिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *