भागलपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रशांत किशोर

भागलपुर। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने भागलपुर में पार्टी प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। खलीफाबाग चौक के समीप मंगल उत्सव विवाह भवन में हुई बैठक में भागलपुर, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल के पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में नामांकन, चुनावी तैयारी और प्रत्याशी के मुद्दों को मतदाताओं तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रशांत किशोर ने बताया कि डॉ. रजनीश रंजन 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे और वे स्वयं नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
पीके ने दावा किया कि रजनीश रंजन के नामांकन के साथ कोसी स्नातक सीट पर वर्षों से चले आ रहे एमएलसी जीत के सिलसिले को खत्म करने की शुरुआत होगी।
इस दौरान उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था और महिलाओं से जुड़ी घटनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बेगूसराय, जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की। पीके ने कहा कि एनडीए सरकार को हटाने का नहीं, बल्कि उसे जवाबदेह बनाने और उस पर लगाम लगाने का समय है।

रजनीश रंजन के नाम की घोषणा करते PK

Syed inam uddin

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *