कार्यक्रम में उपस्थित लोग

भागलपुर: गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, संपूर्ण क्रांति आंदोलनकारी मंच और जेपी स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। सदर अस्पताल परिसर स्थित जेपी स्मारक स्थल पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की। संजय कुमार ने संचालन और मोहम्मद तकी अहमद जावेद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना, माल्यार्पण, पुष्पांजलि और जेपी के विचारों पर संवाद हुआ। वक्ताओं ने कहा कि जेपी ने लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। 1974 का आंदोलन केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई थी, जिसे उन्होंने ‘संपूर्ण क्रांति’ का नाम दिया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलते हुए जन्मदिन को ‘लोकतंत्र बचाओ दिवस’ के रूप में मनाने की अपील की।

समारोह में बिहार सरकार और जिला प्रशासन से सैंडिस कंपाउंड स्थित जयप्रकाश उद्यान में जेपी तथा सैंडिस कंपाउंड या महात्मा गांधी पथ पर महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। सदर अस्पताल में जर्जर बोर्ड पर जेपी का नाम भव्य रूप से अंकित करने और अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग उठी। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलनकारियों और नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन व सत्याग्रह की चेतावनी दी। जेल गए और भूमिगत रहे जेपी सेनानियों को पेंशन व सम्मान देने की मांग भी की गई।

विचार रखने वालों में रामशरण, उदय, कमल जायसवाल, प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. मनोज मिता, सकलदेव सिंह, जीनि हमीदी, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद महबूब आलम, डॉ. हबीब मुर्शिद खां, डॉ. विनोद कुमार, उमा घोष, अनीता शर्मा और संजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।प्रमुख उपस्थित लोगों में डॉ. नीरज कुमार, डॉ. विनोद कुमार, राम शरण, शंकर प्रसाद सिंह, वकील प्रसाद सिंह, मनोज मिता, डॉ. विनोद कुमार जायसवाल, उज्ज्वल उमेश, विशाल मंडल, निर्मल कुमार, कमल जायसवाल, जय किशोर यादव, मिंटू कलाकार, नरेंद्र कुमार, मोहम्मद काबुल, रमाकांत चौधरी, गोकुल शाह, ओम प्रकाश पासवान, लक्ष्मण दास, ताकि अहमद जावेद, सकलदेव मंडल, राजकुमार, मनोज कुमार, सियाराम सिंह, नागेश्वर मंडल, बुच्ची देवी, सुखो देवी, जयप्रकाश सिंह, विजय कुमार सिंह, कुंज बिहारी, अरुण कुमार मंडल, ललन प्रसाद, राजेंद्र मंडल, भुवनेश्वर मंडल, परमानंद राय, भुनेश्वर दास, सुरेश भारती, मदन प्रसाद शाह, राधे मंडल, सत्येंद्र मंडल, विष्णु देव ठाकुर और सीताराम मंडल,संजय कुमार, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *