img202609261327264904963132389266507
फोटो NAB: नगर निगम परिसर में खड़ी जब्त ऑटो

भागलपुर में बिना अनुमति व्यावसायिक प्रचार-प्रसार करने वाले वाहनों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को निगम की टीम ने शहर में बिना अनुमति प्रचार करते घूम रहे पांच ऑटो को जब्त कर नगर निगम परिसर में खड़ा कराया। निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य बिना अनुमति प्रचार के जरिए होने वाली राजस्व की चोरी पर रोक लगाने के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करना है।
नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि बिना अनुमति व्यावसायिक प्रचार-प्रसार करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी वाहन से बिना अनुमति व्यावसायिक प्रचार नहीं करने दिया जाएगा। जब्त किए गए वाहनों को जुर्माना जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। निगम की इस कार्रवाई से बिना परमिशन प्रचार करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मचा है।

Syed inam uddin

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *