मछली नहीं बाढ़ के पानी से निकला अजगर

भागलपुर जिला के शाहकुंड प्रखंड के दरियापुर पंचायत स्थित चंद्रभानपुर गांव में बाढ़ के पानी के बीच मछली पकड़ने के लिए डाला गया जाल उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब उसमें मछली के बजाय एक अजगर फंस गया। अजगर को जाल में फंसा देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से जाल से निकालकर अपने साथ ले गई। घटना के बाद ग्रामीणों में सांप को लेकर भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Syed inam uddin

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *