
जुबक संघ, भागलपुर की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा पर जगन्नाथपुरी की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जाएगा। शुक्रवार को श्री मारवाड़ी पाठशाला परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में संघ के अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह और सचिव बबन साहा ने यह जानकारी दी।
डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि संघ की स्थापना 1958 में हुई थी। शुरुआती दौर में सरस्वती पूजा आयोजित की जाती थी, जबकि 1983 से दुर्गा पूजा समारोह की शुरुआत हुई। वर्तमान में श्री मारवाड़ी पाठशाला परिसर में पिछले 26 वर्षों से पूजा का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देता है। सचिव बबन साहा ने बताया कि जगन्नाथपुरी की तर्ज पर बनने वाला पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

प्रेस वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शांतानु कुमार घोष, मुख्य आयोजक जगदीश चंद्र मिश्र ‘पप्पू’, उपाध्यक्ष डॉ. बिहारीलाल, डॉ. अरशद अहमद, विजय यादव, मुख्य संयोजक डॉ. दिनेश प्रसाद, डॉ. कुमार सुनीत, मुख्य संरक्षक डॉ. संदीप मोदी, डॉ. सतीश कुमार, दिनेश महेश्का, उप सचिव विभु घोष, कानूनी सलाहकार सुधाकर पांडे, प्रवक्ता एसके डोकानिया और दीपक शर्मा मौजूद थे।
Share Now ➤






