कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु

भागलपुर। अंतरराष्ट्रीय भक्तामर दिवस पर शुक्रवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पहुंचे। ठीक 09:09:09 बजे सभी ने एक साथ भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान पूरा मंदिर भक्तामर स्तोत्र की गूंज से भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मंगलाचरण महिमा जैन ने किया।
पूज्य आर्यिका श्री पुराणमती जी और श्री दिव्यमती जी माताजी ने श्रद्धालुओं को भक्तामर स्तोत्र की महिमा बताई। समाज के अध्यक्ष विजय रारा और महामंत्री पदम जैन ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से समाज की एकता दिखाई दी।
मीडिया प्रभारी सुमित जैन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों, समाज और पूरे विश्व में शांति का संदेश देना है। अंत में अशोक जैन ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *