
भागलपुर के मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षकों ने उनके कार्यकाल में हुए विभिन्न विकास कार्यों की सराहना की।
महाविद्यालय में रूसा के अंतर्गत नए पुस्तकालय भवन एवं रीडिंग रूम का निर्माण पूरा हुआ। इसका भूमिपूजन मार्च में हुआ था, जबकि अक्टूबर में भवन का हैंडओवर किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क इंटर्नशिप, स्मार्ट क्लासरूम और स्मार्ट सेमिनार हॉल जैसी सुविधाएं भी विकसित की गईं।
इस अवसर पर प्रो. आशुतोष कुमार दत्ता, डॉ. आशीष कुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल, डॉ. स्वस्तिका दास, डॉ. प्रभात कुमार, राजेश रंजन, विकास कुमार, मनोज कुमार एवं संजीव कुमार पाठक समेत अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्राचार्य को शुभकामनाएं दीं। मीडिया प्रभारी डॉ. आशीष कुमार ने जानकारी दी।








