सेवा शिविर में उपस्थित पूर्व पार्षद उमर चांद व अन्य

भागलपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान मायागंज में Dars Education & Welfare Trust, Bhagalpur की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बोतलबंद पेयजल वितरण शिविर लगाया गया। इस पहल के तहत हजारों श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराया गया।
ट्रस्ट के सलाहकार एवं पूर्व पार्षद उमर चाँद के मार्गदर्शन और सहयोग से जुड़ी इस पहल का उद्देश्य विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाना और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करना रहा।

भाईचारे का संदेश देती तस्वीर

शिविर में पेयजल ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए इसकी उन्नति, प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Dars Education & Welfare Trust का उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाना है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *