भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड स्थित दरियापुर उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदतर हो गई है। यहां इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को गंदगी और बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र परिसर में वर्षों से खराब पड़ा हैंडपंप आज तक ठीक नहीं कराया गया है।
स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खराब पड़ा हैंडपंप
स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार, कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन निरीक्षण और आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में मरीजों को पानी की सुविधा मिलने पर सवाल उठ रहे हैं।
सैयद ईनाम उद्दीन पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। भागलपुर जिले में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से वे जनसरोकार, स्थानीय मुद्दों और महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाते रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वे News Ang Bihar के लेखक (Author) के रूप में सक्रिय हैं। तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज को मंच देना उनकी प्राथमिकता है।