कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि

भागलपुर स्टेशन परिसर में गांधी जयंती पर पीस सेंटर, परिधि की ओर से अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। गांधी को आम लोगों का नेता बताते हुए खुले आयोजन में रिक्शा, ठेला, टोटो चालक, भिखारी और स्टेशन पर रात गुजारने वाले लोग भी सहभागी बने। गीत और वक्तव्यों के जरिए गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

अहिंसा दिवस पर विचार प्रकट रखते कलाकार

पीस सेंटर के समन्वयक राहुल ने कहा कि गांधी की अहिंसक क्रांति ने दुनिया के कई आंदोलनों को प्रभावित किया। परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि गांधी ने अहिंसा को राजनीति और संघर्ष का प्रभावी औजार बनाया। प्रो. डॉ. सुधांशु शेखर, मो. रिजवान और मो. बाकिर ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में उपस्थित कलाकार

विनय भारती ने ‘रघुपति राघव’ और ‘वैष्णव जन तो’ समेत गीत प्रस्तुत किए। आयोजन में ललन, सुषमा, जानवी, अशफाक, रिजवान खान, स्मिता, भरत, मनोज, अभिजीत, नीरज व अभिषेक सहित कई लोगों ने योगदान दिया।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *