धरना स्थल पर अपने विचार व्यक्त करते डॉ. अशोक कुमार

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत स्थित हुलास स्थान कंझिया में सात सूत्री मांगों को लेकर मौन सत्याग्रह शुरू हो गया है। सत्याग्रह के जरिए युवाओं को नशे, खासकर ब्राउन शुगर की गिरफ्त से बचाने, उन्हें शिक्षा से जोड़ने और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई है।

धरना स्थल पर उपस्थित ग्रामीण

आंदोलनकारियों ने बाढ़ राहत सहायता, जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण, फ्लाईओवर और नाले के पुनर्निर्माण तथा महादलित समाज को सामाजिक सम्मान दिलाने की मांग भी रखी है। सत्याग्रह के संयोजक शंभू शंकर सिंह ने कहा कि सभी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।
वहीं, पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. अशोक कुमार आलोक भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों की मांगों को उचित बताते हुए समर्थन जताया।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *