दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते सिटी एसपी

आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भागलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने सर्च एवं वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। सिटी एसपी अतुलेश झा और सिटी डीएसपी हेमंत के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने जांच की।
सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि पर्व-त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और पूर्व के अपराधियों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर पुलिस गश्ती बढ़ाई गई है। लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *