घटनास्थल पर पहुंचे विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार

भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार शाम शिव मंदिर के पास खेल रहे तीन बच्चे संदिग्ध मेडिसिन की बोतल फटने से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से प्लास्टिक में रखी कुछ बोतलें बरामद की हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था नवनीत कुमार ने घटना की जानकारी  देते हुए बताया कि बोतल में कौन सा पदार्थ था और उसमें विस्फोट किस कारण हुआ, इसकी जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *