
भागलपुर। 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे डू चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए भागलपुर से 10 प्रतिभावान खिलाड़ियों की टीम 2 अक्टूबर को पटना के लिए रवाना हुई। भागलपुर जिला कराटे संघ के तत्वावधान में भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब के इन खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के विभिन्न आयु और भार वर्गों के लिए किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से 2 से 4 अक्टूबर तक सेंट डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल, नसरिगंज, पटना में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर-21 और सीनियर वर्ग की कुमिते स्पर्धाएं आयोजित होंगी। भागलपुर की बालिका वर्ग में रुद्रानी रानी का चयन कुमिते इंडिविजुअल फीमेल जूनियर्स (-48 किग्रा), सबा खातून का सब-जूनियर 13 वर्ष फीमेल कुमिते (-45 किग्रा), ज़ैनब खान का फीमेल कैडेट्स (+61 किग्रा), समामा परवीन और अफरीन जमील का फीमेल कैडेट्स (-47 किग्रा) तथा सिदरा खातून का सब-जूनियर 10 वर्ष फीमेल कुमिते (-25 किग्रा) में हुआ है।
बालक वर्ग में शिवम राज का चयन कैडेट्स (-52 किग्रा), शेख शानी का सब-जूनियर 12 वर्ष (-40 किग्रा), अरशिल खान का सब-जूनियर 9 वर्ष (+35 किग्रा) और बादल कुमार का अंडर-21 (-60 किग्रा) वर्ग में हुआ है।
सभी खिलाड़ियों को रेन्शी मो मसीउल ओला और दल प्रभारी कोच बाल्मीकि कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रुद्रानी रानी भी प्रशिक्षण में सहयोग कर रही हैं।
जिला कराटे संघ भागलपुर के अध्यक्ष रेन्शी मो मसीउल ओला और महासचिव मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि ईस्ट जोन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन दिसंबर में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इसकी जानकारी जिला कराटे संघ के अध्यक्ष रेन्शी मो मसीउल ओला ने दी।






