IMG_20261001_153426

Oplus_131072

वैशाली जिला में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच लालगंज प्रखंड के यूसुफपुर पंचायत के पीरापुर स्थित वार्ड-5 में रिंग बांध में रिसाव और कटाव की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वर्षा सिंह खुद मौके पर पहुंचीं और पूरी रात रहकर राहत एवं सुरक्षा कार्यों की निगरानी की।
जिलाधिकारी की मौजूदगी में रिसाव और कटाव को नियंत्रित करने के साथ रिंग बांध को मजबूत करने का काम तेज कराया गया। अधिकारियों और तकनीकी टीमों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए करीब सुबह 4 बजे तक आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य पूरा कराया। इसके बाद प्रभावित हिस्सों की स्थिति को नियंत्रित और सुरक्षित किया गया।
गंडक के जलस्तर में संभावित वृद्धि और कटाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन लगातार संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बांध की स्थिति पर सतत नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Share Now ➤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *